आज का भविष्य,  गुरूवार, 24 सितंबर 2020

Loading

आज का भविष्य– गुरूवार 24 सितम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा। सर्विस की ओर अधिक झुकाव रहेगा। कार्यकुशल तथा परिश्रमी होगा। मित्रों की संख्या सीमित रहेगी। जन्म स्थान से दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा।
मेष– रूकी हुई योजना फिर से शुरू करने का मन बनेगा। पारिवारिक सुख तथा सौहार्द बना रहेगा। नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा।
वृषभ– नए कारोबार में निवेश की संभावना बनेगी। पारिवारिक मामले उलझने से चिन्ता होगी। अपव्यय पर नियंत्रण रखें। संपत्ति वाहनादि का सुख प्राप्त होगा।
मिथुन– युवाओं को कैरियर में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। वाकपटुता पर नियंत्रण रखें। मित्रता उपयोगी रहेगी। परिश्रम अधिक करना होगा।
कर्क– अपनी ताकत का इस्तेमाल विरोधियोंको रोकने में करना पडे़गा। वाहनादि का सुख प्राप्त होगा। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। मित्रवर्ग आपकी मदद करेंगे।
सिंह– व्यर्थ के झगड़े में आपका समय बर्बाद हो सकता है। मांगलिक खर्च संभव है। अतिथि रावणमन होगा। हर्ष बना रहेगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी।
कन्या– रूकी हुई योजनाओं में गति आयेगी। कार्य विस्तार की संभावना है। आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा। इच्छितकार्यो की पूर्तिहोगी। बिगड़ा काम बनने का योग है।
तुला– दूसरों की आलोचना से घबराकर कार्य योजना बीच में ही छोड़ सकते हैं। सोचे हुये कार्यो में सफलता के योग है। मित्रों एवं सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक– आप बेहतर तरीके से काम निपटाने का प्रयास करेंगे। सहयोगी आपका विरोध कर सकते है। व्यापार व्यवसाय में लाभ सामान्य ही रहेगा।
धनु– थोडी परेशानी के बादजूद आपकी सफलता सुनिश्चित है, सामाजिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। यश, मान सम्मान प्राप्तहोगा। पूज्य व्यक्ति की समस्या का हल होगा।
मकर– मन में चल रही उलझन आपको फैसला लेने में रोकेगी। राजकीय कार्योमें सफलता मिलेगी। लाभदायक योजना की रूपरेखा पर विचार विमर्शहोगा।
कुम्भ– बुजुर्गो के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता रहेगी, जोखिम केकार्यो से दूर रहें। आवेश में लिया गया निर्णय नुकसानदायक रहेगा। व्यापारिक समस्याओं का समाधान होगा।
मीन– कड़ी मेहनत से शानदार परिणाम मिलेंगे, अनावश्यक टकराव छोड़कर काम पर ध्यान दें। क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। किसी दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा।
व्यापार-भविष्य–
प्रथम आश्विन शुक्ल अष्टमीं को मूल नक्षत्र के प्रभाव से मैथी धनियां, हल्दी, जीरा, आदि में तेजी होगी। सोना, चांदी, शेयर आदि में मोती, बिनौला, लोहा, में तेजी का रूख रहेगा। आज वायदा विचार में मंगल के बने भाव घटें, उसी में तेजी होगी। भाग्यांक 1599 है।