आज का भविष्य,  गुरूवार, 27 मई 2021

Loading

आज का भविष्य : शुक्रवार 28 मई 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक लगनशील स्वाभिमानी तथा सुन्दर कर्मठ, दूसरों के प्रति सहृदयता एवं उदारता से व्यवहार करेगा। स्पष्टवादी होगा। अपने कार्यो को सहर्ष स्वयं करेगा। इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी। यात्रा और मनोरंजन का षौकीन होगा।
मेष–– मनोरंजन तथा धार्मिक स्थल की सैर होगी। किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। सामाजिक कार्यो में वृद्धि होने का योग प्रबल है।
वृषभ–– स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। मधुरता और साहसिक कार्यो में वृद्धि होगी। नियमितता बनी रहेगी।
मिथुन– व्यवसायिक मामलों में जोखिम से बचने का प्रयास करें। रक्त विकार या नेत्र पीड़ा हो सकती है। विवादित मामलों को न बढ़ायें। सुख रहेगा।
कर्क– जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अनचाही यात्रा से बचें। उठाईगीरों से सावधान रहें। आपके कार्यो में परिश्रम अधिक करना होगा।
सिंह– कुछ मानसिक तनाव रह सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद से बचें। मन मुताबिक प्रस्ताव प्राप्त होने से मानसिक प्रसन्नता का योग प्रबल है।
कन्या– लंबी दूरी की यात्रा का योग है। किसी नवीन योजनाओं का विचार गंभीरता से होगा। व्ययभार अधिक होगा। लाभ सामान्य रहेगा।
तुला– आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संयम से कार्य करना हितकर रहेगा। पारिवारिक कार्यो में संलग्नता रहेगी। अतिथि आगमन का योग है।
वृश्चिक–– पुराने आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धैर्य से कार्य करें। मैत्री संबंधों में प्रगाढृता आयेगी। सामान्य प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। शुभ सूचना मिलेगी।
धनु– रोजगार की तरफ प्रयास करें, सफलता मिलेगी। पारिवारिक में उत्साह बना रहेगा। अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें। उपहार मिलेगा।
मकर– रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। मांगलिक कार्यो पर अंतिम विचार होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
कुम्भ– पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। कामकाज की अधिकता रहेगी। परिजनों का सहयोग रहेगा। निजी कामकाज बनने का योग प्रबल है।
मीन– कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आपको संतोष रहेगा। महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी। मान प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होगा।
व्यापार-भविष्य–
ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया को मूल नक्षत्र के प्रभाव से वनस्पति तेल, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी का रूख रहेगा। गेहॅू, सोना, चांदी, के भाव में सामान्य स्थिति रहेगी। सोना, चांदी लोहा के भाव में उतार चढाव आयेगा। भाग्यांक 1507 है।