आज का भविष्य,  मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

Loading

आज का भविष्य– मंगलवार 13 अप्रैल 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्ववान होगा। बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम, बाद में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कामकाज में निपुण होशियार होगा। खेलों के प्रति अधिक रूचि रहेगी। किसी कला में उन्नति करेगा।
मेष– किसी नये कार्य की पूर्ति होगी। भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलनेकी चेष्टा करें। विरोधियों का पराभव होगा। मानसिक सुख मिलेगा।
वृषभ– किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार में विरोध का सामना करना पडे़गा। स्वजनों की आत्मीयता में वृद्धि होगी। मान सम्मान लेखन आदि कार्यो में प्रयास सार्थक होगा।
मिथुन– पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिये प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यो में अवरोध आयेगा। कुटुम्बियों से सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। मनोरंजन के कार्यो में सफलता मिलेगी।
कर्क– मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, जोखिम के क्षेत्र में अच्छे लाभ के अवसर मिलेंगे। कामकाज पूरा होगा। कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह– निकट संबंधों में पारदर्शी व कतर्तव्यनिष्ठ बनें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। खर्च की अधिकता रहेगी।
कन्या– सगे संबंधों के अनुकूल नैतिक कतर्तव्यों का पालन करें। नाजुक संबंधों में छोटी मोटी को दिल से न लगायें। लेखनादि के कार्यो में सफलता मिलेगी।
तुला– बीती बातों को भूलने की चेष्टा करें, पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। भागदौड़ अधिक करना होगी। व्यर्थ की चिन्ता रह सकती है।
वृश्चिक– सामान्य दिनचर्या व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। पारिवारिक कार्यो की चिन्ता रह सकती है। कुछ कार्य अधूरे रह सकते है।
धनु– किसी नई योजना की ओर केन्द्रित होंगे। महत्वाकांक्षा ऊँची प्रगति के लिये प्रेरित करेंगी। नया कार्य सामने आ सकता है। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
मकर– जरूरी कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी में वातावरण सुखद रहेगा। कोई समस्या हल होगी। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर रहेगा।
कुम्भ– अपने भविष्य को सुनियोजित करें। भविष्य संबंधी चिन्तायें मन में प्रभावी रहेंगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यापार व्यवसाय लाभकारी रहेगा।
मीन– परिजनोंके सुखद दुख से प्रभावित मन परिवार को एक जुट रखने पर केन्द्रित रहेगा। पुरूषार्थ बना रहेगा। किया गया प्रयास सार्थक होगा। मान सम्मान मिलेगा।
व्यापार भविष्य
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अलसी, गुड़ खांड, अरंडी, बिनौला, घी, तेल, में तेजी होगी। रूई, कपास, से बनी वस्तुओं में चंदन के भाव में तेजी होगी। भाग्यांक 7586 है।