आज का भविष्य,  मंगलवार, 18 मई 2021

Loading

आज का भविष्य : बुधवार 19 मई 2021
आज जन्म लिये बालक का फल :
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, हंसमुख, मिलनसार, अपने कार्य के प्रति सजग रहने वाला ईमानदार होगा। अपने मन की बात दूसरों पर प्रकट नहीं करेगा। मित्रों की संख्या अधिक होगी, किन्तु वास्तविक मित्रों का अभाव रहेगा। दूर दूर घूमने का षौकीन होगा।
मेष– श्रम साध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। प्रवास का योग है। आमोद प्रमोद पर खर्च होगा। आलस्य को त्यागना हितकर रहेगा।
वृषभ– सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। मन: स्थिति संतोषजनक रहेगी। भाई से मदद प्राप्ति का योग है। धर्म कर्म में आस्था बढे़गी।
मिथुन–– आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। व्यापार की योजना बनेगी। अतिथि आगमन होगा। निजी दायित्वों की पूर्ति का योग है।
कर्क– पराक्रम में वृद्धि होगी। नये लोगों के प्रति रूचि रहेगी। अधिक जल्दबाजी न करें। मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। परिश्रम अधिक करना होगा।
सिंह–– अपनों के कारण मुश्किल हो सकती है। आय में कमी होगी। कामकाज में बाधा आने का योग है। परिश्रम की अधिकता रहेगी, खर्च अधिक होगा।
कन्या–– आज का दिन शुभ एवं अनुकूल रहेगा। सोचे कार्य ठीक ढंग से पूर्ण होंगे। महत्वपूर्ण विचार विमर्श होगा। अतिथि आगमन होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला–– राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। सोचे कार्य ठीक ढंग से पूर्ण होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। व्यर्थ की चिन्ता रह सकती है।
वृश्चिक–– स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुछ नये समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापार व्यवसाय में सुधार होगा। मानसिक संतोष बना रहेगा। प्रापर्टी के कार्य बनेंगे।
धनु– सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सोचे कामकाज में सफलता मिलेगी।
मकर– शारीरिक सुख एवं पारिवारिक षांति के लिये समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से अवरोधों का निवारण होगा। पदोन्नति का योग बन सकते हैं।
कुम्भ– पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुचाद रहेगी। व्यर्थ के वाद विवाद को टालना हितकर रहेगा। वार्ता उपयोगी एवं लाभदायक सिद्ध होगी।
मीन– परिजनों पड़ौसियों का अनायास विवाद हो सकता है। कामकाज बनने का योग है। लाभदायक अवसरों, को हाथ से न जाने दें।
व्यापार-भविष्य–
वैशाख शुक्ल सप्तमीं को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से तांबा, पीतल, एवं कपास, सन की लाईन, पूर्व की तरह चलेगी। गेहॅू, जौ, चना, मोट, मॅूग, ज्वार बाजरा, आदि में नरमी रहेगी। वायदा मार्केट में आज के बने भाव उॅचे व नीचे महत्वपूर्ण साबित होंगे। भाग्यांक 4853 है।