आज का भविष्य,  मंगलवार, 22 सितंबर 2020

Loading

आज का भविष्य– मंगलवार 22 सितम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक दुबला पतला लंबे कद का फुर्तीला स्वाभाव का, बुद्धिमान चतुर व्यवहारकुशल होगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। ज्वर अतिसार, निमोनिया, आदि से 5 वर्ष की आयु तक कुछ तकलीफ होगी।बाद में स्वस्थ्य रहेगा। यात्राप्रिय एवं मनोरंजन का शौकीन होगा।
मेष– मेहमानों के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ेगा। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे। अनावश्यक विवादों को टालना चाहिये।
वृषभ– भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। निजी कार्यो को पूरा करने में सफलता मिलेगी। शारीरिक सुख शांति तथा पारिवारिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा।
मिथुन– कार्यक्षेत्र में चल रही उलझनें दूर होंगी। दिल की बातें अपनों से कह दें, तनाव कम होगा। कार्यो में विवेक के साथ काम लेना हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा।
कर्क– भावुकता में लिये गये फैसले बदलना पड़ेंगे। आत्म विश्वास बनाये रखें, मुश्किलें कम होंगी। श्रमसाध्य कार्यो में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। आमोद प्रमोद के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह– नई जिम्मेदारियां आने से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगीं।ं शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यश मान सम्मान कीर्ति मिलेगी। बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ स्वास्थ्यका ध्यान रखें।
कन्या– मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। जोखिम के कार्य में समय बर्बाद होगा। सामाजिक कार्य बनेंगे। पूज्य व्यक्ति की सलाह हितकर रहेगी।
तुला– धार्मिक कार्यो में शामिल होने से खुशी मिलेगी। मित्र मिलेंगे। आर्थिक समस्या का हल होगा। किये गये प्रयास सार्थक होंगे।
वृश्चिक– सहकर्मी आपके सीधेपन का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। नये कार्यो के प्रति विशेष रूचि रहेगी। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी।
धनु– काननी मामले में लापरवाही से नुकसान होगा। साझेदारी लाभकारी रहेगी। अनावश्यक कार्यो पर खर्च होगा। कामकाज में बाधायें आयेंगी।
मकर– व्यापारिक सौदे लाभकारी रहेंगे। मामूली बात पर दोस्तों से विवाद की संभावना है। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। शारीरिक मानसिक सहयोग और शांति मिलेगी।
कुम्भ– विरोधियों केकारण काम करने में परेशानी होगी, जीवनसाथी का साथ खुशी देगा। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यो में सहयोग मिलेगा।
मीन– महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचेंगे। अनहोनी का भय रावणे बढ़ने से रोकेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नवीन योजनाओं का विकास होगा।
व्यापार-भविष्य–
प्रथम आश्विन शुक्ल षष्ठी को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, शक्कर सरसों, सोयाबीन, पायोलिन आदि में तेजी होगी। चना, अनाज, पर नरमी रहेगी। भाग्यांक 2697 है।