आज का भविष्य,  मंगलवार, 24 नवंबर 2020

Loading

आज कांभविष्य : बुधवार 25 नवम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील कोमल, भावुक परोपकारी तथा मिलनसार होगा। खेलकूद के प्रति अधिक ध्यान देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बचपन में आकस्मिक स्वास्थ्य कष्ट होगा। विद्या में विलंब होगा। माता पिता का भक्त होगा।
मेष–– आपके दायित्वों की पूर्ति होगी। यात्रा में लाभ प्राप्त होगा। पुरूषार्थ बना रहेगा। जोखिम के कार्यो से बचने का प्रयास करें।
वृषभ–– महत्वाकांक्षी योजनाओं की पूर्ति होगी। मनोरंजक प्रवास हो सकता है। सतर्कता व सावधानी बांछनीय है। सफलता मिलेगी।
मिथुन–– शासकीय कार्यो में यश, मान सम्मान मिलेगा। प्रिय संदेश प्राप्त हो सकता है। दूर दराज की यात्रा में सतर्कता रखें। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
कर्क–– धार्मिक कार्यो में खर्च होगा। दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा। सावधानी बांछनीय। कार्य कुशलता बनी रहेगी।
सिंह–– सत्कार्यो में खर्च होगा। आर्थिक एवं व्यापारिक कार्यो में लाभ होगा। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। शुभ संदेश प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
कन्या–– पारिवारिक वातारण सुखद एवं अनुकूल रहेगा। मन में विशेष हर्ष रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पद प्रतिष्ठा बढे़गी।
तुला–– आर्थिक कार्यो में सावधानी रखें। जोखिमदारी कार्यो को फिलहाल टालदेना ही उचित होगा। अनावश्यक वाद विवाद को टालें।
वृश्चिक–– पारिवारिक निकटता रहेगी, सुखद समाचार मिलेगा। किसी कार्य में संलग्नता रहेगी। भूमि भवन मकान आदि का कार्य सरलता से होगा।
धनु–– धन मान सम्मान एवं यश कीर्ति में वृद्धि होगी। अचानक नये कार्य आपके उपर आ सकते हैं। सुख रहेगा। विकास की योजना बनेगी।
मकर–– व्यर्थ की समस्या का सरलता से समाधान होगा। सहयोग में कमी आयेगी। दूर दराज की यात्रा होगी। विवादास्पद मामलों को टालें।
कुम्भ–– आपसी तनाव से मानसिक परेशानी होगी। कोई ऐसा कार्य बनेगा। जो आपके लिये हितकर रहेगा। मांगलिक कार्यो पर खर्च होगा।
मीन–– किसी बहुप्रतीक्षित कामना की पूर्ति होगी। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। ज्वरअतिसार से पीड़ित हो सकते है। सुख का अनुभव रहेगा।
व्यापार-भविष्य–
कार्तिक शुक्ल एकादशी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी में मंदी होगी, रूई कपास में तेजी होगी। गुड़ खांड़, के भाव धीरे धीरे नरम गरम रहेगें। आज हाजिर मार्केट में बने भाव नीचे गिर सकते हैं। व्यापार का रूख सामान्य रहेगा। भाग्यांक 2543 है।