आज का भविष्य,  बुधवार, 14 अप्रैल 2021

Loading

आज का भविष्य–बुधवार 14 अप्रैल 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुखी, शरीर से कोमल तथा भावुकता होगा। अपनी इच्छानुसार कार्य करेगा। दूसरों को अपनी ओर शीघ्र ही आकर्षित करेगा। प्रवास आदि का शौकीन होगा।
मेष– निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। प्रशानिक व्यस्तता बढेगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करें। अनावश्यक विवादों को टालना हितकर।
वृषभ– प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई सफलता के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में तरक्की होगी। खरीदी बिक्री के कार्यो में सर्तकता बांछनीय है। संतान सुख का योग बनेगा।
मिथुन– आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर हावी रहेंगे। निराशावादी विवादों को त्यागें। धार्मिक कार्यो में व्यय होगा। आर्थिक कार्यो में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी।
कर्क– आशावादी बनें। नाजुक संबंधों में भावनात्मक कष्टों को भूलवर्तमान को बेहतर बनायें। नौकरी एवं राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। मन में संतोष बना रहेगा।
सिंह– मन धनागम की नई युक्तियों की ओर केन्द्रित रहेगा, कार्य क्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद होगा। किसी समस्या का समाधान होगा।
कन्या– जीवनसाथी का स्नेहात्मक सहयोग प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। कार्यो में सावधानी रखें। मन में तनाव रह सकता है। आर्थिक चिन्ता रह सकती है।
तुला– मन पर नियंत्रण रखें। अपने कतर्तव्यों के प्रति केन्द्रित हों। अत्याधिक विश्वास करना हानिप्रद रहेगा। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। पुरूषार्थ बना रहेगा।
वृश्चिक– किसी नये संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। थोड़ा संयमी और धैर्यवान बनें। कुटुम्बियों के मामले में सावधानी रखें। विवाद की स्थिति न आने दें।
धनु– किसी अचल संपत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीब्र होगा सामाजिक व्यस्तता रहेगी। साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। यश कीर्ति मिलेगी। कामकाज पूरा होगा।
मकर– महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीब्र होगा। अभिभावकों से मतभेद हो सकते है। वाहन मशीनरी आदि के कार्यो में सावधानी रखें। दूसरों के कारण आप मध्यस्थ बन सकते है।
कुम्भ– रोजगार के क्षेत्र में अपनी क्षमता का पूर्ण लाभ उठायेंगे। पारिवारिक कार्य बनेंगे। परिवार में मतभेदों में वृद्धि होगी। दूसरों के कारण परेशानी हो सकती है।
मीन– संबंधों में आपका मन भावनात्मक आपूर्ति पर केन्द्रित होगा। किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा। समय को देखकर कार्य करें। मित्रता उपयोगी रहेगी।
व्यापार भविष्य
चैत्र शुक्ल द्वितीया को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड, अलसी, सरसों, अरंडी, बिनौला, मॅूगफली, घी, तेल, में तेजी, का रूख रहेगा। रूई, कपास, से बनी वस्तुओं में तेजी होगी। भाग्यांक 7579 है।