आज का भविष्य,  बुधवार, 20 जनवरी 2021

Loading

आज का भविष्य– बुधवार 20 जनवरी 2021
आज जन्म जिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक कोमल, सुन्दर, परोपकारी, आकर्षक एवं प्रभावशाली होगा, शिक्षा में अग्रणी होगा, अपने कार्य के प्रति सचेत एवं माता पिता का मार्गदर्शन लेने वाला होगा, प्रतिभाशाली और पराक्रमी होगा।
मेष– जो लोग आपसे नाराज चल रहे थे, उनका सहयोग मिलेगा, मानसिक तनाव दूर होगा, रोगी की चिन्ता रहेगी, कार्य की अधिकता रह सकती है।
वृषभ– दूसरों के कार्यो में दखल न करें, परिश्रम अधिक करना होगा, साझेदारी में सतर्कता बांछनीय, पारिवारिक सुख संतोष रहेगा।
मिथुन– अधिकारियों का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी, आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।
कर्क– आत्मशक्ति से बडे़ कार्य में सफलता मिलेगी, छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़े, आर्थिक मामले को लेकर यात्रा होगी।
सिंह– कानूनी मामले उलझेंगे, लेनदेन के मामलों में आरोप लग सकते हैं। आर्थिक एवं सामाजिक कार्यो में सफलता का योग है, संतान के कार्यो में ध्यान देना पडे़गा।
कन्या– नए कार्य की शुरूआत में दिक्कत होगी, मामूली बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा।
तुला– गलतियां सुधार कर आगे बढें, सफलता की राह आसान होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा, कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आर्थिक समृद्धि होगी।
वृश्चिक– जीवनसाथी केव्यवहार से खिन्नता होगी, नए संपर्को का लाभ मिलेगा, मैत्री संबंधों में सुधार होगा, समस्याओं का निराकरण होगा।
धनु– शुभ समाचार मिल सकते हैं, अटका धन मिलने के आसार हैं, धन मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अचानक नए कार्य की रूपरेखा बनेगी, सम्मान प्राप्त होगा।
मकर– जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे मानसिक प्रसन्नता होगी, विवादों को टालने का प्रयास करें।
कुम्भ– भावनात्मक रिश्तों में चल रहे गतिरोध से निराशा होगी, आय के साधनों में वृद्धि होगी, नए कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा, संयम रखें।
मीन– नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, व्यर्थ की चिन्ता रहेगी, मनोरजन आदि पर खर्च होगा।
व्यापार भविष्य :
पौष शुक्ल सप्तमीं को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, लालमिर्च, दाख, जायफल, लौंग, के भाव में अच्छी तेजी होगी। गेहॅू, जौ, चना, मॅूग, मोट, ज्वार, बाजरा के भाव में नरमी होगी। भाग्यांक 2638 है।