आज का भविष्य,  बुधवार, 24 फरवरी 2021

Loading

आज का भविष्य– बुधवार 24 फरवरी 2021
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, सुखी,व्यक्तित्ववान होगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा, अपनी मनमर्जी का मालिक होगा, कामकाज में निपुण, खेलों के प्रति रूचि रहेगी। किसी कला में उन्नति करेगा, साहित्य के क्षेत्र में रूचि रहेगी।
मेष– मित्रों की कहासुनी से दुख होगा, काम बनाने परिश्रम अधिक करना पडेगा, कुटुम्बियों से सुख प्राप्त होगा, मनोरंजन पूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी।
वृषभ– प्रभावशाली लोगों से संबंध बढे़गे, किसी के सहयोग से निजी कार्य बनेंगे, कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन– भावनाओं पर काबू रखें,लोग मजाक उड़ायेंगे, जीवनसाथी के व्यवहार से दुख होगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, खर्च की अधिकता रहेगी।
कर्क– काम समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से गलतफहमी होगी, लेखनादि के कार्यो में सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्यो में खर्च अधिक करना पड़ सकता है।
सिंह– पूर्व में की गई मेहनत रंग लायेगी, मन में हर्ष और उत्साह रहेगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, भागदौड़ रहेगी, व्यर्थ की चिन्ता हो सकती है।
कन्या– मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करें, पारिवारिक चिन्ता रहेगी, सोचे हुये कार्य बनेंगे।
तुला– सकारात्मक सोच लाभकारी रहेगी, अपनों साथ उत्साह वृद्धि करायेगा, नया कार्य सामने आयेगा, अनावश्यक विवाद को टालें।
वृश्चिक– आप अपनी गलती मानकर समस्या सुलझा लेंगे, सामाजिक कार्य बनेंगे, व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा, प्रयासों में सफलता मिलेगी।
धनु– पारिवारिक कलह मन अशांत कर सकता है, सोच समझकर नया कार्य करें, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी।
मकर– रचनात्मक कार्यो में मौलिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा, विकल्प लाभकारी होगा, शुभ कार्यो में खर्च होगा, नई दिशा में किया गया कार्य सफल होगा।
कुम्भ– नए समझोते लाभकारी रहेगे, जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें, विरोधियों का पराभव होगा, यात्रा सुखद एवं महत्वपूर्ण रहेगी।
मीन– आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे थे, उसमें अच्छा लाभ होगा, टकराव से बचने का प्रयास करें, मान सम्मान प्राप्त होगा।
व्यापार भविष्य :
माघ शुक्ल द्वादशी को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, अरंडी, गुड़, खांड, बिनौला, मॅूगफली, घी, तेल, में तेजी होगी, रूई, कपास से बनी वस्तुओं, चंदन के भाव में तेजी होगी। भाग्यांक 7586 है।