आज का भविष्य,  बुधवार, 25 नवंबर 2020

Loading

आज का भविष्य–गुरूवार 26 नवम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, कार्यकुशल, विवेकी, एवं मधुरभाषी होगा। अपनी बुद्धि और विवेक से काम करेगा। 26 वर्श की आयु तक अस्थिर स्वाभाव का होगा। संपत्तिवान, एवं समयानुसार काम में जुटा रहेगा। व्यापार व्यवसाय के कार्य में अग्रणी होगा।
मेष–– इच्छित प्रयास अनुकूल सिद्ध होंगे। वातावरण में मधुरता रहेगी। बुद्धिमानी से कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। मनोवांछित कार्य बनेंगे। सुख रहेगा।
वृषभ–– आर्थिक एवं व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा। वातावरण सुखद एवं अनुकूल रहेगा। मनोरंजन, यात्रा प्रवास आदि का योग बनेेगा।
मिथुन–– शुभ समाचार एवं अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य योजना का विकास होगा। मनोंवांछित सफलता प्राप्त होने का योग है। संयम रखें।
कर्क–– राजकीय कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन उपलब्ध रहेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्त्री जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
सिंह–– पारिवारिक वातावरण में मानसिक प्रसन्नता रहेगी। मित्रता उपयोगी सिद्ध होगी। यश, मान सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति के मार्ग में अवरोध दूर होंगे।
कन्या–– राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यो में सावधानी रखें। कार्यकुशला हितकर रहेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
तुला–– साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। व्ययभार करना होगा।
वृश्चिक–– सामाजिक कार्य बनने का योग है। खर्च की अधिकता रहेगी। नवीन योजनाओं पर विचार विमर्श का योग है। जमीनजायजाद के काम बनेंगे। संयम रखें।
धनु–– सामान्य सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। मांगलिक कार्यो पर विचार होगा। परिश्रम करने पर सफलता मिलने का योग है। साहस संयम रखें।
मकर– धार्मिक कार्यो के प्रति रूचि रहेगी। विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा। यात्रा में सावधानी रखें। उठाईगीरों से सतर्कता बांछनीय।
कुम्भ–– नौकरी में कार्यकुशला बढे़गी। कामकाज की अधिकता रहेगी। माता पिता की चिन्ता रह सकती है। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
मीन–– पारिवारिक सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनने का योग है। व्यापार व्यवसायमें प्रगति होगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। अतिथि आगमन होगा।
व्यापार-भविष्य–
कार्तिक शुक्ल द्वादशी को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से वनस्पति तेल, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी होगी। गेहॅू, जौ, चना, सोना, चांदी के भाव सामान्य रहेंगे। पीतल, लोहा, में उतार चढ़ाव बना रहेगा। भाग्यांक 1507 है।