आज का भविष्य,  बुधवार, 30 सितंबर 2020

Loading

आज का भविष्य– बुधवार 30 सितम्बर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक शांत स्वाभिमानी अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला सक्रिय होगा, इसको जब क्रोध आयेगा, तो शीघ्र शांत नहीं होगा। अपनी मनमर्जी का मालिक होगा। अन्याय को कभी सहन नहीं करेगा। शिक्षासाधारण होगी। स्वतंत्र व्यवसाय करेगा।
मेष– प्रतिभा के बल पर कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में सफलता मिलेगी। पुराना कार्य निपटेगा। रोजगार संबंधी समाचार मिलेगा। अनावश्यक खर्च को टालें।
वृषभ– खर्च की अधिकता से कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक यात्रा होगी। धार्मिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी। रोजगार समाचार मिलेगा। कोई कामकाज विशेष होगा।
मिथुन– धन संबंधी मामले में सावधानी पूर्वक निर्णय करें। रोगी की चिन्ता रहेगी। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। सोचे हुये कार्य बनने का योग है।
कर्क– सामूहिक कार्य में सबकी सलाह से रावणे बढ़ना जरूरी है। मित्रों का साथ लाभकारी रहेगा। मानसिक सुख शांति रहेगी। लाभ मिलने का योग है। आय भी संतोषजनक रहेगी।
सिंह– धार्मिक आस्था बढे़गी। पिछले अनुभवों से सबक लेकर रावणे बढ़ें। साहसिक कार्य बनेगा। किसी व्यक्ति से प्रसननता होगी। दायित्वों की पूर्ति होगी।
कन्या– जोखिम के कार्यो से दूर रहें। बातचीत में नरमी बरतें। किसी परीक्षा में सफलता मिलेगी। रोगी की चिन्ता रहेगी। खर्च विशेष होगा।
तुला– सही वक्त पर फैसला लेने से नुकसान होगा।भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया कार्य मिलने का योग है। सुख सौहार्द्र बना रहेगा।
वृश्चिक– नौकरी में रहे व्यक्ति नये विकल्पों की तलाश में रहेंगे। मनोबल बना रहेगा। पारिवारिक सुख और सहयोग मिलेगा। दूर की यात्रा हो सकती है।
धनु– नये सौदे व्यापार में मजबूती प्रदान करेंगे। व्यापारिक लेनदेन में सफलता मिलेगी। कार्यो का समाधान होगा। पूज्य व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा।
मकर– आय के नये साधन जुड़ेंगे। कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी। समय का ध्यान रखें। कुछ नये आयोजनों का विस्तार होगा। साहस बना रहेगा।
कुम्भ– पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेगा। लक्ष्य की अधिकता रहेगी। अनावश्यक कार्यो कोटालें। खर्च की अधिकता रहेगी।
मीन– कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाये रखने के लिये सख्ती रखना पडेगी, जिससे सहयोगी नाराज होंगे। आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। रमणीक स्थल की सैर होगी।
व्यापार-भविष्य–
प्रथम आश्विन शुक्ल चर्तुदशी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, शक्कर, में तेजी का योग है। गेहॅू, जौ, चना, आदि अनाजों में नरमी रहेगी। वायदा विचार आज पिछले दिन के भाव ऊँचे रहेंगे। उसी में तेजी होगी। भाग्यांक 3633 है।