आज का भविष्य,  बुधवार, 5 अगस्त 2020

Loading

आज का भविष्य– बुधवार 05 अगस्त 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक संकोची, एकांतप्रिय, परोपकारी, तथा दृढ़ निश्चयी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, व्यापार नौकरी दोनों में सफलता प्राप्त होगी, जन्म स्थान से दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा, मित्रों की संख्या अधिक रहेगी, किस्तु वास्तविक मित्रों का अभाव रहेगा।
मेष– नया घर खरीदने की स्थिति बन सकती है, शारीरिक सुख तथा मानसिक प्रसन्नता रहेगी, मनोरंजन, भ्रमण आमोद प्रमोद, के साधनों में वृद्धि होगी।
वृषभ– नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं, विवादों से बचने चाहिये, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, प्रिय अतिथि आगमन का योग है।
मिथुन– युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी, श्रम एवं प्रयत्न से लाभ होगा, अनावश्यक विवादों को टालें, वाणी में संतुलन बना रहेगा।
कर्क– कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात का सामना करना पडेगा, नई जिम्मेदारी से आप परेशान हो सकते हैं, नवीन निर्माण कार्य में प्रगति होगीं।
सिंह– दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है, किसी की सिफारिश से अटके कार्य बनेंगे, नये संपर्को से प्रगाढ़ता आयेगी, मान सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या– नाराज चल रहे लोगों को मनाना पडेगा, यात्रा से लाभ प्राप्त होगा, पुराने कार्य बनेंगे, संपत्ति विवादों का सरलता से समाधान होगा।
तुला– परिणय की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, अटकी योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं, स्त्री पक्ष पर विशेष खर्च होगा, व्यवहार कुशलता से सामाजिक कार्य बनेंगे।
वृश्चिक– दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, मित्रों से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, खानपान की अनियमितता रहेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु– कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता रहेगी, धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यो में मानसिक संतुष्टि रहेगी।
मकर– जोखिम के कार्यो से दूर रहना लाभकारी है, राजकीय सहयोग रहेगा, अभीष्ट कार्यो की सिद्धि होगी, शत्रु वर्ग पराजित होगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुम्भ– जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलना पड़ सकते हैं, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा, स्थाई संपत्ति अथवा अन्य साधनों में वृद्धि होगी, विशिष्टजनों का संपर्क रहेगा।
मीन– धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है, आय से अधिक खर्च होगा, दैनिक कार्यो में अवरोध संभव, मित्रों से मतभेद हो सकता है।
व्यापार भविष्य :
भाद्रपद कृष्ण द्वितीया को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से जौ, चना, तिल, मॅेूग, मोठ, के भावों में मंदी होगी, सरसों, वनस्पति घी, गुड़ शक्कर, के भाव में घटा-बढ़ी होगी, जीरा, धनियां, लालमिर्च, के भाव में तेजी का योग है। भाग्यांक 7010 है।