आज का भविष्य,  बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

Loading

आज का भविष्य– बुधवार 07 अक्टूबर 2020
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिये बालक की शिक्षा के प्रति लगनशीलता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से बालक के ग्रहयोग मददगार सिद्ध होंगे। मित्रों की संख्या अधिक रहेगी। खेलों के प्रति लगाव रहेगा। माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा।
मेष– दबाव में समझौता करना पड़ सकता है। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शुभ संदेश प्राप्त होगा। अतिथि आगमन की संभावना है। सुख सौहार्द्र प्राप्त होगा।
वृषभ– प्रापर्टी संबंधी विवादों का समाधान होगा। दिमाग की बजाय दिल से काम लें। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मांगलिक कार्य पूर्ण होने का योग है।
मिथुन– मामूली बात को तूल देने से संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कर्क– अटका धन मिलने की उम्मीद है। दाम्पत्य सुख मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग है। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें। सहयोग बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह– स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे कार्य स्थल पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। नौकरी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। वातावरण अनुकूल रहेगा।
कन्या– मधुर व्यवहार से सबको अपना बना लेगें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजकीय कार्य की रूपरेखा पर विचार होगा। मन:स्थिति संतुलित रहेगी।
तुला– कार्यस्थल पर व्यवस्था बनाने के लिये कठोर निर्णय लेने पडें़गे। आशा से अधिक खर्च होगा। मानसिक अशांति बनी रहेगी। दिनचर्या अनियमित रहेगी।
वृश्चिक– नौकरी में प्रतिष्ठा मिलने के आसार हैं। भूमि भवन वाहन खरीदने का मन बनेगा। कुछ जरूरी कामकाज होने से मन को खुशी होगी। नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।
धनु– अनुभवी लोगों के साथ काम में निखार आयेगा। आर्थिक कार्यों में सतर्कता रखें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। पूज्य व्यक्ति की सेवा करना हितकर रहेगा।
मकर– लेखन और कला से जुडे लोगों को सम्मान मिलेगा। दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। नौकरों एवं अधिनस्थ वर्ग सहयोग करेगा। प्रियजनों से शुभ संदेश मिलेगा।
कुम्भ– वाक चातुर्य से बिगडी बात बा लेगें, लापरवाही की तो अधिकारी नाराज हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता के योग हैं। दिनचर्या नियमित रहेगी।
मीन– अपनों से संबंध सुधारने की कोशिश सफल होगी। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान सुख मिलेगा। सोचे हुये कार्यों मं गति आयेगी। विवादों को टालना हितकर रहेगा।
व्यापार-भविष्य–
द्वितीय आश्विन कृष्ण पंचमीं को रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, रूई, कपास, सूत, खल, बिनौला, गेहूं, जौ, चना, जूट, पाट, बारदाना में नरमीं का रूख रहेगा। वायदा विचार आज पिछले दिन के भाव पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा। भाग्यांक 2589 है।