जिन महिलाओं के शरीर में होते हैं ये निशान, होती हैं सौभाग्यशाली

    Loading

    -सीमा कुमारी

    सामुद्रिक शास्त्र में कुछ चिन्हों, तिलों और शरीर के अंगों की बनावट के बारे में बताया गया है। जिन लड़कियों के शरीर पर ये निशान होते हैं, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये जहां भी जाती हैं वहां सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं किन महिलाओं को माना जाता है बहुत ही भाग्यशाली।आइए जानें उन महत्वपूर्ण चिन्हों के बारे में:

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तिल का अलग-अलग महत्व होता है। उसी प्रकार जिन महिलाओं के शरीर के बाएं हिस्से में तिल होता है वह बहुत ही सौभाग्यशाली मानी जाती हैं।
    • मान्यताएं हैं कि जिन महिलाओं की उंगलियां लंबी होती हैं, वे महिलाएं लकी मानी जाती हैं। माना जाता है कि ऐसी महिलाओं के पति नौकरी और व्यवसाय में बहुत तरक्की करते हैं।
    • समुद्र-शास्त्र के मुताबिक, जिन महिलाओं का माथा (forehead) चौड़ा होता है, वह बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं जिस घर में जाती हैं, उस घर में सुख और समृद्धि खुद-ब-खुद चलकर आती है।
    • सामुद्रिक-शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों के तलवे में शंख, कमल या चक्र चिन्ह बना होता है, वे स्वयं और परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। वे स्वयं भी किसी ऊंचे पद पर पहुंचती हैं। इसके साथ ही जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा चौड़ा और गोलाई एवं लालिमा लिए हुए होता है, उनका पूरा परिवार सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करता है।