बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu Singh Grover) आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1979 न्यू दिल्ली में एक बंगाली परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उन्हें सुबह से बर्थडे विशेस के फोन कॉल्स और मैसेजेस आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है।