Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन चर्चा में रहती है। उनके केवल भोजपुरी पट्टी में ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी बड़ी संख्या में फैंस है। अभिनेत्री नवरात्रि के इस पावन त्योहार पर एक नया देवी गीत लेकर आईं हैं। उनके इस गाने का टाइटल 'बड़ी सुकवार है' है। इस गाने में अभिनेत्री हारमोनियम बजाकर देवी मां की भक्ति करते नजर आ रही हैं। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। मनोज मतलबी ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है जबकि शिशिर पांडे ने इसे म्यूजिक दिया है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक तीन लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं आठ हजार से भी अधिक लोगों को ये गाना बहुत पसंद आया है।