Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का सावन स्पेशल सॉन्ग 'दीवाने भोलेनाथ के' रिलीज हो चुका हैं। इस गाने में अभिनेता कांवरिया बने नजर आ रहे है और भगवान शिव की अराधना करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वो बोल बम का नारा भी लगाते दिखाई दे रहे हैं। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा हैं। इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज दी हैं। वहीं इस गाने को आर आर पंकज ने लिखा हैं और प्रियांशु सिंह ने इस गाने को म्यूजिक दिया हैं। इस गाने को अब तक 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी यह गाना काफी ट्रेंड कर रहा हैं।