Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का एक नया भोजपुरी गाना (New Bhojpuri Song) 'यारवा बक्सर वाला' (Yarawa Buxar Wala) यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो सांग में अभिनेता दबंग स्टाइल में नजर आ रहे है। वहीं अभिनेत्री डिंपल सिंह भी कुछ कम नहीं है। वो भी गाने में बंदूक ताने दिखाई दे रही है। इस गाने को अभिनेता ने खुद गाया है। वहीं इस गाने के लिरिक्स को रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है। ये गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके है। वहीं 16 हजार लोगों को ये गाना बहुत पसंद आया है।