Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela kallu) अपने फैंस के पसंदीदा एक्टर है। प्रशंसक उनके फिल्म और गानों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं उनका एक और नया गाना 'झरेलीया के डांस' आज यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। जो इस वक्त धूम मचा रहा है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है। इस वीडियो सांग में अरविंद अकेला कल्लू एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे है। घंटों पहले रिलीज इस गाने को अब तक पांच लाख से अधिक लोग देख चुके है। वहीं 21 हजार से अधिक लोगों को ये गाना पसंद आ चुका है। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।