Loading

मुंबई: इस साल भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। भारत के लिए 26 जनवरी का दिन काफी अहम है। हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस (Republic Day) को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए। हमसे बात करते हुए कहा कि ‘हमारे देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था। सोने की चिड़िया का मतलब यह है कि उसे उसे लूट सकते है, उसे मार सकते हैं। इसी लिए हमारी सोने की चिड़िया को अंग्रेजों ने लूटा, मुगलों ने लूटा…. लेकिन अब हमारा भारत सोने की चिड़िया नहीं है। वह अब सोने का शेर बन गया हैं। 73वें गणतंत्र दिवस पर देखें भजन सम्राट अनूप जलोटा का expensive इंटरव्यू-