Loading

मुंबई : भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सुपर हीरो (Actor) रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) हमेशा अपने दर्शकों (Audience) के चहेते रहे है। इतना ही नहीं अभिनेता का चाहे कोई गाना हो या फिल्म दर्शक उसे खूब प्यार देते है। एक्टर अपने फैंस का ख्याल रखते हुए उनके लिए एक नया रोमांटिक गाना 'ई नथिया बतिया न बुझे' लेकर आए है। उनका ये नया गाना भोजपुरी फिल्म 'महावर' का है। इस गाने में चार चांद लगाने के लिए उनके साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह भी नजर आ रही है। वीडियो में ये एक दुसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। उनका ये गाना यूट्यूब के वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। उनके इस गाने को अब तक 56 हजार से अधिक लोग देख चुके है। संगीतकार ओम झा ने इस गाने को संगीत दिया है, रितेश पांडेय और सिंगर हनी बी ने इस गाने को गाया है और अरविंद तिवारी ने इसे लिखा है।