Loading

मुंबई: मुंबई महानगर और अन्य शहरों में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने अपने घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश का स्वागत किया। मुंबई के गणेशगल्ली में सुबह मुंबईचा राजा गणेश मंडल ने पूजा अर्चना की। महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बीच इस साल लोग बप्पा के दर्शन ऑनलाइन ही कर पाएंगे। महाराष्ट्र सरकार ने वैश्विक महामारी के कारण गणेशोत्सव के दौरान लोगों के पंडाल में जाने पर रोक लगाई और कहा है कि पंडाल से केवल ऑनलाइन दर्शन की अनुमति दी जाएगी। कोविड-19 की स्थिति का हवाला देते हुए मुंबई पुलिस ने भी 10 सितंबर से 19 सितंबर के बीच गणेश उत्सव के दौरान धारा 144 लागू करने का निर्णय किया है।