Loading

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Emraan Hashmi (@therealemraan)

मुंबई : एक्टर इमरान हाशमी और सहर बाम्बा का रोमांटिक सांग 'इश्क नहीं करते' का टीजर आज रिलीज हो गया है। इस टीजर में अभिनेता और सहर बाम्बा के बीच अनबन दिखाई दे रहा है। जिसके कारण सहर बाम्बा रोती नजर आ रही है। इस गाने के टीजर को अभिनेता ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके इस टीजर को शेयर किए महज कुछ घंटे हुए है, लेकिन ये टीजर उनके प्रशंसकों द्वारा बड़ी तेजी से पसंद किया जा रहा है। इस टीजर को 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके है। राज जायसवाल द्वारा निर्देशित इस गाने को सिंगर बी प्राक ने गाया है। इस वीडियो म्यूजिक सांग का निर्माण ‘डीआरजे रिकॉर्ड्स' के बैनर तले हुआ है। फैंस अब इस गाने का इंतजार कर रहे है।