Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) अभिनेता (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना 'जात बिरादर' रिलीज हो चुका है। इस गाने में अभिनेता एक्ट्रेस प्रियांसू सिंह के साथ रोमांस का तड़का लगाते नजर आ रहे है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने को म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और अखिलेश बाबा ने गाने को लिखा है। ये गाना जी म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक 63 हजार से अधिक लोग पसंद कर चुके है।