Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) लोगों में अपनी अच्छी पहचान बना चुके है। वो एक अच्छे एक्टर के साथ-साथ अच्छे सिंगर भी है। फैंस उनके गानों और फिल्मों के दीवाने है। वहीं अभिनेता भी अपने प्रसंशकों के मनोरंजन का खास ख्याल रखते है। उनका एक गाना यूट्यूब पर बड़ी तेजी से धूम मचा रहा है। एक्टर 'सूत जाला कोरा में' गाने पर एक्ट्रेस रितु चौहान के साथ जबरदस्त रोमांस करते दिखाई दे रहे है। इस गाने को सिंगर खेसारी लाल यादव ने गाया है। पवन पांडेय और संजीव कुमार ने इस गाने को लिरिक्स दिया है। वहीं आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है। ये गाना यूट्यूब के एंजेल म्यूजिक ऑफिसियल चैनल पर अपना जलवा दिखा रहा है। इस गाने को 11 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। वहीं 80 हजार लोगों को ये गाना बहुत पसंद आया है।