Loading

मुंबई : एक्टर (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री (Industry) में अपना एक अलग मुकाम बना चुके है। उनके गाने और फिल्मों को फैंस बड़ी फुर्सत से सुनते है। वो भो अपने प्रशंसकों के मनोरंजन का खास ख्याल रखते है। वो अक्सर अपने फैंस के लिए गाने और फिल्में लेकर आते रहते हैं। अभिनेता इस बाद एक नया वीडियो सांग 'मड़वा में यरवा' लेकर अपने प्रशंसकों के बीच हाजिर हुए है। इस गाने में वो प्यार में धोखा खाए उनके दर्द के आंसू छलक रहे है। गाने में वो अपना दिल एक्ट्रेस मेघा श्री को दे बैठते हैं, लेकिन उनकी प्रेमिका उनका प्यार ठुकरा कर किसी और से शादी कर लेती हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। कृष्णा बेदर्दी ने इस गाने को लिरिक्स दिया है और आर्या शर्मा ने म्यूजिक दिया है। ये गाना बजना रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ हैं। ये गाना अब तक 39 हजार लोगों को अपना दीवाना बना चुका है।