Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) और सिंगर (Singer) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी नाम के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फैंस भी उनके गानों और फिल्मों के दीवाने है। खेसारी लाल यादव एक नया गाना लेकर अपने प्रशंसकों के बीच हाजिर हुए है। उनका नया गाना 'आजा रील पे देखावतानी' रोमांटिक सॉन्ग है। वीडियो में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और पलक पांडेय ने अपनी आवाज दी है। कृष्णा बेदर्दी ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है और उन्होंने ही इसे म्यूजिक भी दिया है। 3 मिनट 14 सेकंड का ये गाना फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अब तक ये गाना 127 हजार लोगों को अपना दीवाना बना चुका है। ये गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।