Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) सुपरस्टार (Superstar) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और नया गाना (New Song) 'नथुनिया' (Nathuniya) आज रिलीज हो गया है। इस वीडियो सांग में खेसारी लाल यादव एक्ट्रेस अर्शिया अर्शी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखकर उनके प्रशंसकों के पसीने छूट रहे है। ये गाना उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ये गाना इस वक्त यूट्यूब पर बड़ी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। कृष्णा बेदर्दी ने इस गाने को म्यूजिक और लिरिक्स दिया है। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।