तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार 23 सितंबर की देर शाम भूस्खलन के कारण बंद हो गया। भूस्खलन से जुड़ा एक भयावह वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, यहां तांबा गांव के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गया। पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ऐसे गिरा कि धरती भी कांप उठी। तो वहीं, पहाड़ी जैसे ही खिसकी पूरा क्षेत्र धूल के गुबार से भर गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर अपनी-अपनी जान बचाई।