Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज अपना 55वां जन्मदिन (Birthday) मना रही है। इस खास खुशी के मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ी खुशी दी है। आज उनका दूसरा सिंगल सांग 'तू है मेरा' रिलीज हो चुका है। उनके इस गाने को सुनने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज उनके जन्मदिन पर उनका गाना रिलीज हो गया है। उनका पहला सिंगल लॉकडाउन में रिलीज हुआ था। तब अभिनेत्री ने कोरोना से लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स और फ्रंटलाइन लोगों के नाम अपना गाना की थी। जिसे प्रशंसकों ने खूब पसंद किया था। इस नए वीडियो सांग में माधुरी दीक्षित जमकर ठुमके लगाते नजर आ रही है। इस गाने को अभिनेत्री ने अपनी आवाज दी है। ये गाना उनके खुद के यूट्यूब चैनल माधुरी दीक्षित नेने पर धूम मचा रहा है। उनके इस गाने को अब तक 12 हजार से अधिक लोग देख चुके है। वहीं 4 हजार लोगों को ये गाना बहुत पसंद आया है।