Loading

Mouni Roy song 'Disco Balma' out now: टीवी की बोल्ड अदाकारा मौनी रॉय (Mouni Roy) पिछले कुछ समय से म्यूजिक वीडियो 'डिस्को बलमा' (Disco Balma) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। म्यूजिक वीडियो रिलीज करने से पहले अभिनेत्री ने इसका सोशल मीडिया पर खूब प्रमोशन भी किया। इसके बाद अब 'डिस्को बलमा' रिलीज हो चुका है। इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री धमाकेदार डांस करती दिखाई दे रही है। इस गाने को असीस कौर और मैलो डी ने अपनी आवाज दी है। 'डिस्को बलमा' गाना रिलीज होने की जानकारी मौनी रॉय ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी दी है। म्यूजिक वीडियो 'डिस्को बलमा' रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए इस गाने को-