Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) स्टार (Actor) पवन सिंह (Pawan Singh) का चाहे कोई गाना हो या फिल्म दर्शक उसे बड़े उत्सुकता के साथ देखते और सुनते है। उनका ऐसा ही एक गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। वैसे ये गाना साल 2021 में रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी फैंस इस बड़े फुर्सत से सुनते है। यहीं कारण है कि अब तक इस वीडियो सॉन्ग को करोड़ों व्यूज मिल चुके है। उनका 'नजरिया ना लागे' सॉन्ग प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में पवन सिंह अभिनेत्री चांदनी सिंह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे है। इस वीडियो में चांदनी सिंह पवन सिंह की पत्नी की भूमिका निभा रही है। वो पवन सिंह से काले रंग की साड़ी की मांग कर रही है। ये वीडियो पीआरए फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने को अब तक 11 करोड़ से अधिक लोग देख चुके है। वहीं 747 हजार लोगों को ये गाना अपना दिवाना बना चुका है।