Loading

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) प्रीति जिंटा (Preity Zinta) हाल ही में विदेश से भारत लौटीं हैं। अभिनेत्री मुंबई लौटते ही सबसे पहले बप्पा के शरण में पहुंची। वो गणपति के दर्शन करने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने बप्पा का दर्शन किया साथ ही आरती भी की अभिनेत्री ने मोदक भी खाए। प्रीति जिंटा ने गणपति के दर्शन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया हैं। जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वो व्हाइट और रेड कलर का प्रिंटेड अनारकली सूट पहनी हैं साथ ही वो अपने सिर को दुपट्टे से ढकी हैं।