Loading

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) का नया सावन स्पेशल सॉन्ग 'हम तोहके मांगब भोले बाबा से' रिलीज हो चुका हैं। ये गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अभिनेता कांवरिया बन भगवान शिव को जल चढ़ाने जा रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस पल्लवी गिरी भी हैं। इस गाने को रितेश पांडेय और प्रियंका सिंह ने गाया हैं। इस गाने के लिरिक्स को आर आर पंकज ने लिखा हैं और संतोष राज ने कंपोज किया हैं।