Loading

   

मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) सुपरस्टार (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने प्रशंसकों के चहेते है। अभिनेता भी अपने फैंस के मनोरंजन का खास ख्याल रखते है। वो अपने दर्शकों के लिए एक नया भोजपुरी रोमांटिक वीडियो सांग 'हदे कईनी राजा जी' लेकर आए है। इस गाने में वो मनीषा मिश्रा के साथ जबरदस्त रोमांस करते दिखाई दे रहे है। इनके इस वीडियो को देखकर फैंस इस गाने के दीवाने हो रहे है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और सिंगर निशा सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। अखिलेश कश्यप और मन्नू साहू ने इस गाने को लिरिक्स दिया है। ये गाना स्पीड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम कर रहा है। इस गाने को अब तक पांच लाख से अधिक लोग देख चुके है। वहीं 62 हजार लोगों को ये गाना बहुत पसंद आया है।