Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘मारीच’ (Maarrich) का पहला गाना ‘ना बूंद’ (Na Boond) रिलीज होने के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना ‘दिवाना’ (Deewana) भी रिलीज हो गया है। गाने में एक्टर तुषार कपूर मर्डर मिस्ट्री की जांच-पड़ताल करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है और उन्होंने ही गाने के लिरिक्स को भी लिखा है और उन्होंने ही इसे म्यूजिक भी दिया है। ये गाना टिप्स ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। बता दें कि यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म हैं। फिल्म में एक्टर तुषार कपूर पुलिस ऑफिसर राजीव दीक्षित की भूमिका में दिखाई देंगे। वो इस फिल्म में मर्डर मिस्ट्री की इन्वेस्टीगेशन करते नजर आएंगे। फिल्म में तुषार कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, राहुल देव और अनीता हसनंदानी भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।