Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘मारीच’ (Maarrich) का पहला गाना ‘ना बूंद’ (Na Boond) रिलीज हो गया है। गाने में एक्टर तुषार कपूर अपनी पत्नी के लिए परेशान दिख रहे हैं। उनकी पत्नी हॉस्पिटल में एडमिट है। जिसे होश नहीं आया है। डॉक्टर और तुषार कपूर उनके होश आने का इंतजार कर रहे हैं इस गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है और उन्होंने ही इसे म्यूजिक भी दिया है। इस गाने के लिरिक्स को कौशल किशोर ने लिखा है। ये गाना टिप्स ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। बता दें कि यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म हैं। फिल्म में एक्टर तुषार कपूर पुलिस ऑफिसर राजीव दीक्षित की भूमिका में दिखाई देंगे। वो इस फिल्म में मर्डर मिस्ट्री की इन्वेस्टीगेशन करते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। जो प्रशंसकों को बहुत पसंद आया है। वो इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में तुषार कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, राहुल देव और अनीता हसनंदानी भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।