Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। जो फैंस का काफी एंटरटेन कर रहा है। फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर भूषण कुमार की टी-सीरीज पर रिलीज किया गया है। ट्रेलर में रणवीर सिंह के अलावा संजय मिश्रा, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।