पश्चिम बंगाल के TMC के मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर शर्मनाक टिप्पणी की है। अखिल गिरी ने देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के चेहरे को लेकर विवादित बयान दिया है। नंद्रग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति का जमकर मजाक उड़ाया।