Loading

यह पीठ दर्द के लिए लाभकारी आसन है| गले संबंधी रोगों में यह आसन फायदेमंद है| इस आसन से छाती चौड़ी होती है, इसलिए लडको के लिए यह आसन बहुत लाभकारी है| भुजंगासन के नियमित अभ्यास से कमर से सम्बन्धित परेशानियां जैसे कमर में दर्द आदि दूर होती है| इससे मासिक संबंधी समस्याओ जैसे अनियमित पीरियड्स, पेट में दर्द, कमर दर्द आदि में लाभ मिलता है| जिन लोगो का पेट आगे की और निकला हुआ है उन्हें इस आसन को करने से लाभ मिलता है, इससे पेट की चर्बी कम होती है| जिन लोगो के कार्यस्थल पर बहुत तनाव वाला वातावरण रहता है उन्हें इस आसन का अभ्यास करने से तनाव से मुक्ति मिलती है और मन शांत रहता है|