Loading

अभिनव शुक्ला पर कविता कौशिक ने लगाए गंभीर आरोप, फूट-फूटकर रोईं रुबीना दिलैक कविता कौशिक और अभिनव शुक्ला का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। कविता कौशिक को 'बिग बॉस 14' के घर से निकले कफी समय बीत चुका है लेकिन अब भी लोग उनके और रुबीना दिलाइक के झगड़े के बारे में बात कर रहे हैं। बीते दिन ही विकास गुप्ता ने अभिनव शुक्ला को घर के बाहर हो रहे हंगामे के बारे में बताया था। विकास गुप्ता ने खुलासा किया था कि कविता कौशिक ने घर से बाहर जाने के बाद अभिनव शुक्ला पर अश्लील मैसेज करने के आरोप लगाए हैं। ये बात सुनकर रुबीना दिलाइक बदला लेने की बात करती नजर आई थीं। 'बिग बॉस 14' के घर में ये मुद्दा यहीं खत्म होने वाला नहीं है क्योंकि वीकेंड का वार में आज कविता कौशिक की एंट्री होने वाली है। इस बात का सबूत 'बिग बॉस 14' का ताजा प्रोमा है। 'बिग बॉस 14' के प्रोमो में कविता कौशिक अपने पति रोनित बिश्वास के साथ मिलकर अभिनव शुक्ला की पोल खोलती नजर आ रही हैं। 'बिग बॉस 14' के आने वाले एपिसोड में कविता कौशिक खुलेआम ये आरोप लगाने वाली हैं कि अभिनव शुक्ला ने नशे में उनको अश्लील मैसेज किए थे। बात बढ़ने पर कविता कौशिक ने ये बात अपने पति को भी बताई थी। जिसके बाद उन्होंने अभिनव शुक्ला को लीगल एक्शन लेने की धमकी दी थी। कविता कौशिक की ये बात सुनकर अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक हैरान रह जाएंगे। जिसके बाद अभिनव शुक्ला कविता कौशिक से इस घटना का सबूत मागेंगे। कविता कौशिक और अभिनव शुक्ला की लड़ाई देखकर तो सलमान खान को भी गुस्सा आ जाएगा। जिसके बाद इन दोनों पर सलमान खान का गुस्सा भी फूटने वाला है। सलमान खान अभिनव शुक्ला और कविता कौशिक से कहेंगे कि एक दूसरे के बारे में कोई इतनी खराब बातें कैसे कर सकता है। ये कोई मजाक नहीं चल रहा है। सलमान खान की ये बात सुनकर रुबीना दिलाइक के सब्र का बांध टूट जाएगा। जिसके बाद रुबीना दिलाइक नेशनल टीवी पर फूट-फूटकर रो पड़ेंगीं।