Loading

Broken But Beautiful 3 First Song ‘Mere Liye’ out now: ऑल्ट बालाजी की मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ (Broken But Beautiful 3) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस सीरिज का पहला गाना ‘मेरे लिए’ रिलीज हो गया है। इसे अखिल सचदेवा द्वारा रचित, गाया और लिखा गया है। इस गाने के जरिए रूमी (सोनिया राठी) और अगस्त्य (सिद्धार्थ शुक्ला) के रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया है। प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित यह वेब सीरिज 29 मई, 2021 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। इसमें एहन भट, जाह्न्वी धनराजगीर, मनवीर सिंह, तान्या कालरा और सलोनी खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। देखें गाना-