Loading

मुंबई: भोजपुरी अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वैलेंटाइन वीक (Valentine week) पर खेसारी लाल यादव और भोजपुरी की बोल्ड अदाकारा काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का गाना 'दिल में ढुका के बटाम' (Dil Mein Dhuka Ke Batam) खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री दिखाई दी। खेसारी और काजल का रोमांटिक अंदाज फैन्स के बीच जबरदस्त धमाल मचा रही हैं। ‘वैलेंटाइन डे’ के मौके पर मेकर्स ने फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' का यह गाना रिलीज किया है। यूट्यूब पर गाने को 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुके है। आप भी देखें-