Loading

Galat Music Video Out: टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस-14 (Bigg Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नया म्यूजिक वीडियो 'गलत’ (Galat)आज ही रिलीज हुआ है। इसमें अदाकारा बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के साथ रोमांस करती दिखाई दी। दोनों का नया वीडियो सॉन्ग 'गलत (Galat)' यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। कुछ घंटो पहले रिलीज इस म्यूजिक वीडियो को लाखों व्यूज मिल गए हैं। गाने में रुबीना और पारस छाबड़ा की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को असीस कौर ने गाया है। गाने का डायरेक्शन दिलशेर सिंह और खुशपाल सिंह ने किया है। आप भी देखें-