Loading

मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने ‘लिटिल हार्ट्स वॉकथॉन 2021’ को आज यानी 07 फरवरी को हरी झंडी दिखाई। इस वॉकथॉन का आयोजन ‘बाई जेरबाई वाडिया अस्पताल फाउंडेशन फॉर चिल्ड्रन’ द्वारा किया गया। वाडिया हॉस्पिटल्स ने जन्मजात हृदय दोष जागरूकता सप्ताह मनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम NCPA, नरीमन पॉइंट से शुरू होकर Mafatlal क्लब में जाकर समाप्त होगा। यह हृदय दोष जागरूकता सप्ताह 07 फरवरी से 14 फरवरी तक जारी रहेगी।