Loading

Hrithik Roshan shares unseen video from the sets of ‘Super 30’, sang ‘jaadu’ in Bihari style: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में अभिनेता बेहद फनी मूड में दिखाई दिए। ऋतिक का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अभिनेता अपनी फिल्म ‘कोई मिल गया’ का गाना ‘तारों से गगन…जादू…’ गाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि ऋतिक इस गाने को बिहारी टोन में गाते हुए काफी अच्छे लगे। दरअसल, ऋतिक रोशन का यह एक पुराना थ्रोबैक वीडियो है, जिसे साल 2019 में कैमरा में कैप्चर किया था। उन दिनों अभिनेता फिल्म ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यस्त था। इस फिल्म में वह एक बिहारी टीचर की भूमिका के लिए प्रेपरेशन कर रहे थे। 

यहीं वजह है कि गुनगुना रहे इस गाने में उनका बिहारी टोन दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि वैनिटी वैन में ऋतिक रोशन पहले तो इस गाने को नॉर्मल अंदाज में गाते हैं फिर अपनी टोन बदलते हुए इसे बिहारी अंदाज में गाने लगते है। ऋतिक ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘#Super30…यादें…’

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

इस वीडियो को फैंस के अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, दीया मिर्जा, आलिम हकीम, मृणाल ठाकुर और क्रिस गेथिन जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने लाइक किया है। ऋतिक रोशन ने ‘सुपर 30’ फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभाया था, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की थी। इस फिल्म ने ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। 

इस वीडियो को फैंस के अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, दीया मिर्जा, आलिम हकीम, मृणाल ठाकुर और क्रिस गेथिन जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने लाइक किया है।