पुणे (महाराष्ट्र): 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर महाराष्ट्र (Maharashtra) में जेल पर्यटन (Jail Tourism) की शुरुआत कर दी गई है। पुणे की येरवडा जेल (Yerwada Jail) से इसका आरंभ किया गया। इसके बाद आम लोग पर्यटक बनकर राज्य की कई अन्य ऐतिहासिक जेलों को अंदर से देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें टिकट लेना होगा और एक मिनिमम फीस भरनी होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने पुणे (Pune) की येरवडा जेल से राज्य में जेल पर्यटन शुरू की। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy CM Ajit Pawar) और अन्य शीर्ष अधिकारी भी येरवडा जेल में इस दौरान मौजूद रहे। महाराष्ट्र के एडीजी (जेल) सुनील रामानंद (Sunil Ramanand) ने कहा, ''येरवडा जेल करीब 150 साल पुरानी है, इसमें ब्रिटिश शासन के दौरान कई स्वतंत्रता सेनानी (Freedom Fighters) भी कैद किए गए थे।"
वीडियो
Published: January 27, 2021 04:15 PMक्या नाईट कर्फ्यू लगाने से कोरोना से प्रभावित इलाकों में संक्रमण का स्तर कम होगा?
- नहीं (74%, 71 Votes)
- हां (26%, 25 Votes)
Total Voters: 96
