Loading

Neha Kakkar's song Marjaneya out now: 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की जोड़ी रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) का म्यूजिक वीडियो 'मरजानिया' (Marjaneya) रिलीज हो चुका है। इस म्यूजिक वीडियो में रुबीना अपने पति अभिनव के साथ बेहद अलग अंदाज में दिखाई दी। दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। गाने में आप देख सकते हैं कि रुबीना दिलाइक अभिनव पर खूब हुकुम चला रही हैं। साथ ही इस म्यूजिक वीडियो में बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलाइक बेहद बोल्ड लुक में भी नजर आई। यहां देखें 'मरजानिया' म्यूजिक वीडियो-