Loading

भोपाल. मध्यप्रदेश के गुना में एक गर्भवती महिला (Pregnant Lady) के साथ हुई भयंकर बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस महिला के पति ने उसे छोड़ दिया था जिसके बाद वह दूसरे आदमी के साथ रह रही थी। बस इसी से नाराज ससुराल वालों ने महिला का एक बड़ा जुलूस निकाला। यही नहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के कंधे पर एक लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर उसे नंगे पैर घुमाया। हद तो यह थी कि इस पुरे रास्तेभर महिला को लाठी-डंडो से पीटा गया और पत्थर मारे गए।