Loading

Saina Teaser: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक फिल्म 'साइना' का टीजर रिलीज हो गया है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने खुद इस टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म में परिणीति बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के किरदार में दिखाई देंगी। टीजर रिलीज से पहले मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 'साइना' का दमदार पोस्टर जारी किया था जोकि दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद अब 'साइना' का टीजर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। बता दें, परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म इस महीने 26 तारीख को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से अदाकारा को काफी उम्मीदें है। देखें 'साइना' का टीजर-